फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: नेताजी ने राजनीति से जनसेवा की राह दिखाई

विज्ञापन
रॉबर्ट्सगंज समाजवादी पार्टी कार्यालय में पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के पुण्यति​थि पर पु
विज्ञापन
सोनभद्र। समाजवादी पार्टी के संस्थापक व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव को पुण्यतिथि पर शुक्रवार को याद किया गया। सपा के जिला कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों में भी कार्यक्रम आयोजित किए गए।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष रामनिहोर यादव ने कहा कि नेताजी ने राजनीति के जरिये जन सेवा की राह दिखाई। वह उस विचारधारा के समर्थक थे, जिसमें समानता, न्याय, निरपेक्षता का विशेष महत्व है। उनकी विरासत हर उस नौजवान के लिए प्रेरणा है, जो अन्याय के खिलाफ बड़ा है।
सांसद छोटेलाल सिंह खरवार ने कहा कि आज नेताजी की विचारधारा ही हमें एकता, समानता और भाईचारे की ओर ले जा सकती है। नेताजी ने हमेशा किसानों की लड़ाई लड़ी। पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा ने कहा कि सपा कार्यकर्ता नेताजी के आदर्शों पर चलते हुए पार्टी को नई ऊंचाई तक पहुंचाए। इस मौके पर जिला महासचिव मोहम्मद सईद कुरैशी, अनिल प्रधान, पूर्व जिलाध्यक्ष संजय यादव, विजय यादव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अनिल यादव, प्रदेश सचिव चौधरी यशवंत सिंह, रामभरोसे सिंह पटेल, वेदमणी शुक्ला, अशोक पटेल, सुरेश यादव, डॉ. लोकपति सिंह पटेल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें