फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवजात की मौत परनिजी क्लीनिक में किया हंगामा

Sun, 23 Aug 2015 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर कोतवाली क्षेत्र के कम्हारी गांव में स्थित एक निजी क्लीनिक में रविवार को प्रसव के दौरान एक नवजात की मौत हो गई। इससे नाराज प्रसूता के घरवाले डाक्टर की लापरवाही से नवजात की मौत होने का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे।
विज्ञापन


इसकी जानकारी मिलते ही फोर्स के साथ एसएसआई यूपी यादव मौके पर पहुंच कर आरोपी डाक्टर को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने पीड़िता पिंकी (25) को जिला अस्पताल भेजवाया।

वहीं पुलिस के समझाने पर घरवाले ने नवजात का शव लेकर घर चले गए। पुलिस स्वास्थ्य विभाग को घटना से अवगत कराते हुए मामले की जांच करने में जुट गई है।

शनिवार की रात करीब साढ़े दस बजे कम्हारी गांव निवासी रविंद केशरी की पत्नी पिंकी के पेट में दर्द शुरू हुआ। इसकी जानकारी होने पर रविंद्र पत्नी को नजदीकी एक निजी क्लीनिक ले गया।
विज्ञापन


 रविंद्र का आरोप है कि डाक्टर ने पिंकी की नार्मल डिलेवरी कराने की बात कह कर उसे भर्ती कर लिया। रविवार की सुबह करीब आठ बजे नवजात मृत अवस्था में पैदा हुआ।

ऐसा डाक्टर की लापरवाही से हुआ, क्योंकि तीन दिन पूर्व महिला का अल्ट्रासाउंड हुआ था उसमें बच्चेदानी फटी हुई थी। लेकिन डाक्टर ने रिपोर्ट देखने के बाद भी यह बात नहीं बताई।

सुबह करीब साढ़े दस बजे प्रसूता के घरवालों ने हंगामा करने लगे। इसकी जानकारी मिलने पर फोर्स मौके पर पहुंच कर तत्काल प्रसूता को जिला अस्पताल भेजवाया।

इसके बाद पुलिस डाक्टर को अपने साथ कोतवाली ले गई। इसकी जानकारी मिलते ही कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मवीर तिवारी कोतवाली पहुंच कर डाक्टर के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग करने लगे।

कोतावल केडी यादव ने कहा कि नवजात की मौत कैसे हुई इसकी जांच की जा रही है। जांच के बाद ही डाक्टर के विरुद्ध अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। हालांकि अभी तक किसी ने डाक्टर के विरुद्ध तहरीर नहीं दी है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस डाक्टर से पूछताछ कर रही थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें