अनपरा में मैच खेलते खिलाड़ी। स्रोत जागरूक पाठक
अनपरा। तापीय परियोजना के आवासीय परिसर स्थित ऑपरेटिंग क्लब में चल रही अनपरा नाइट प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता में बुधवार दो मुकाबले खेले गए। इसमें ग्लैडिएटर और नियॉन नाइट की टीमों ने जीत दर्ज की।
पहले मैच में नाइट राइडर और ग्लैडिएटर आमने-सामने रहे। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ग्लैडिएटर ने निर्धारित ओवर में दो विकेट पर 133 रन बनाए। टीम की ओर से सुरेंद्र ने 28 गेंदों में सर्वाधिक 50 रन बनाए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी नाइट राइडर की टीम 100 रन पर सिमट गई। इस तरह ग्लैडिएटर ने 33 रन से मुकाबला अपने नाम किया। दूसरा मैच नियॉन नाइट और राउडी बॉयज के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए नियॉन नाइट ने 108 रन का लक्ष्य रखा।
सुनील देव ने 16 गेंदों में 32 रन की पारी खेली। जवाब में राउडी बॉयज की टीम 12 ओवर में 103 रन ही बना सकी। नियॉन नाइट ने यह मुकाबला पांच रन से जीत लिया। दोनों मैचों में क्रमश: अंकित ओझा और शक्ति प्रकाश को मैन ऑफ द मैच चुना गया। मैच के निर्णायक श्रीकांत वर्मा और अक्षय लाल रहे, जबकि स्कोरिंग प्रदीप मौर्या और विशाल शाही ने की।
इस दौरान इं. चंद्र प्रकाश, इं. विजय दिनकर, महबूब अहमद, इं. विष्णु देव झा, इं. असुरजीत शर्मा, इं. प्रवीण कश्यप, प्रशांत उपाध्याय, सुजीत सोनी, रविकांत गौड़, सुरेंद्र, नवीन सागर आदि मौजूद रहे।