शक्तिनगर। कोरोना वायरस जनित विश्व व्यापी समस्या और लाकडाउन जैसी अप्रत्याशित परिस्थिति में भारत सरकार की मिनी रत्न कंपनी नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) जिला प्रशासन को हर मुमकिन सहयोग कर रही है, जिससे की समाज के अंतिम आदमी तक जरूरी सामानों की उपलब्धता सुनिश्चित किया जा सके द्य इसी कड़ी में एक अभिनव प्रयास के तहत एनसीएल ने सीएसआर के तहत रविवार से सोनभद्र जिले के 2500 परिवारों को उनके घरों पर राशन पहुँचाने की प्रक्रिया चालू की है।
जिला प्रशासन सोनभद्र द्वारा चिन्हित 2500 परिवारों को एनसीएल राशन किट दे रही है जिसमें पांच किलो चावल, पांच किलो आटा, एक किलो दाल, एक किलो नमक , आधा लीटर तेल , दो किलो आलू ,एक किलो प्याज ,50 ग्राम हल्दी और 50 ग्राम मसाला इत्यादि शामिल हैंद्य लगभग 19 लाख की लागत के राशन किट को सोनभद्र के चोपन, बभनी, रॉबर्ट्सगंज, नगवा, घोरावल व चतरा ब्लॉकों के जरूरतमन्द परिवारों के चौखट तक पहुँचाने का बीड़ा एनसीएल ने उठाया है।
एनसीएल ने 200 आइसोलेसन बेड की व्यवस्था, आस-पास के क्षेत्रों में व्यापक सेनीटाइजेसन, 62000 से अधिक फ़ेस कवर व मास्क की व्यवस्था की है। गौरतलब है कि एनसीएल प्रबंधन ने अपने आसपास के गांवों एवं अन्य को कोरोना से बचाव एवं इससे जुड़े अन्य समस्यों से फौरी राहत देने के लिए 3 करोड़ रुपए का प्रावधान किया है।