फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक लाख टन कोयला का उत्पादन कर एनसीएल ने बनाया कीर्तिमान

विज्ञापन
विज्ञापन
एनसीएल ने मंगलवार को एक दिन में 4.65 लाख टन कोयला उत्पादन किया। यह इस वित्तीय वर्ष (2021-22) का एक दिन में सर्वाधिक कोयला उत्पादन है। साथ ही यह एनसीएल की स्थापना से लेकर अब तक का दूसरा सबसे अधिक उत्पादन है। एनसीएल के सीएमडी भोला सिंह, निदेशक डॉ. अनिंद्य सिन्हा, राम नारायण दुबे और एसएस सिन्हा ने कंपनी की इस विशेष उपलब्धि का श्रेय अपने कर्मियों को दिया है।
विज्ञापन

मंगलवार को एनसीएल के बीना क्षेत्र ने उत्पादन में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए एक दिन में 1.01 लाख टन कोयला उत्पादन किया। उल्लेखनीय है कि बीना परियोजना को गत दिवस 35 हजार टन कोयला का उत्पादन करना था। इसके एवज में शानदार प्रदर्शन करते हुए बीना ने 1.01 लाख टन का उत्पादन किया। इस दौरान बीना क्षेत्र में कोल उत्सव का आयोजन किया गया। इसमें परियोजना के महाप्रबंधक एलपी गोडसे के नेतृत्व में श्रमिक संघ प्रतिनिधियों सहित परियोजना कर्मियों की अहम भूमिका रही। बीना क्षेत्र को चालू वित्तीय वर्ष में 9.50 मिलियन टन उत्पादन और 10 मिलियन टन प्रेषण का लक्ष्य दिया गया है। परियोजना ने अब तक उत्पादन में 14.69 प्रतिशत और प्रेषण में 30.03 प्रतिशत की भारी वृद्धि के साथ क्रमश: 8.56 मिलियन टन उत्पादन और 8.73 मिलियन टन प्रेषण किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें