एनसीएल की खड़िया कोयला परियोजना में सोमवार को 26 वीं कोल इंडिया अंतर कंपनी कबड्डी प्रतियोगिता के उद्घाटन मैच में मेजबान एनसीएल ने बीसीसीएल को पराजित कर दिया।
खड़िया परियोजना के आवासीय परिसर स्थित वालीबाल मैदान में आयोजित तीन दिनी प्रतियोगिता का शुभारंभ परियोजना के महाप्रबंधक राजाराम सिंह ने किया।
श्री सिंह ने प्रतियोगी खिलाड़ियाें से परिचय प्राप्त करने के बाद खेल के औपचारिक शुभारंभ की घोषणा की। पहला मैच एलसीएल व बीसीसीएल के बीच खेला गया एनसीएल ने 13 अंकों के मुकाबले 52 अंकों से बीसीसीएल टीम को पराजित कर दिया।
बताते चले कि इस प्रतियोगिता में कोल इंडिया की अनुषंगी कंपनियों की कुल आठ टीमें भाग ले रहीं हैं। प्रतियोगिता के लिए पूल ए व बी बनाया गया है।
शुभारंभ मौके पर एनसीएल के जीएम एजे रेड्डी, खड़िया के कार्मिक अधिकारी योगेश सिंह, मजदूर नेता बी. बेलवंशी रहे।