फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनसीएल को पर्यावरण में प्लेटिनम एवॉर्ड मिला

Thu, 10 Dec 2015 12:16 AM IST
संवाददाता, साोनभ्ाद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
एनसीएल को प्रतिष्ठित संस्था ग्रीनटेक फाउंडेशन ने पर्यावरण प्रबंधन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए प्लेटिनम एवार्ड से नवाजा है। महाप्रबंधक (पर्यावरण) बीके शर्मा ने बीते दिनों हैदराबाद में आयोजित 16वें वार्षिक ग्रीनटेक एनवायर्नमेंट अवॉर्ड समारोह में एनसीएल की ओर से यह एवार्ड ग्रहण किया।
विज्ञापन



एनसीएल सीएमडी तापस कुमार नाग ने उपलब्धि पर प्रसन्नता जताते हुए कहा कि  पर्यावरण प्रबंधन में उम्दा कार्य के लिए गत एक नवंबर को कोल इंडिया न ेभी 41वें स्थापना दिवस पर एनसीएल को कॉरपोरेट अवॉर्ड से नवाजा था।


बताया कि कंपनी की जयंत, दुधिचुआ और निगाही परियोजनाओं में की गई बायोमेट्रिंग कोल इंडिया की अन्य अनुषंगी कंपनियों के लिए एक अनुकरणीय उदाहरण है। कहा कि कंपनी द्वारा किए गए वृक्षारोपण  एवं पर्यावरण प्रदूषण नियंत्रण की वजह से ही संभव हो पाया है।
विज्ञापन



सीएमडी ने दावा कि एनसीएल कोल इंडिया की एकमात्र ऐसी कंपनी है जहां लगभग 94 प्रतिशत कोयले का प्रेषण या तो मेरी गो राउंड या रेल द्वारा किया जाता है।


बताया कि कंपनी ने कृष्णशिला और निगाही परियोजनाओं में 10 हेक्टेयर में इकोलॉजिकल रेस्टोरेशन का कार्य शुरू कर दिया है। आने वाले समय में कार्बन फू टप्रिंट की स्टडी, मिस्ट स्प्रेे सिस्टम, मोबाइल रोड स्वीपर प्रयोग आदि पर जोर रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें