सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत हिण्डाल्को रेणुपावर में यूनिट हेड केपी यादव के निर्देश में आयोजित दो दिवसीय कार्यशाला का बुधवार को समापन हो गया।
इसमें मुंबई से आए विशेषज्ञों ने सड़क सुरक्षा के टिप्स सुझाए और वैज्ञानिक, तकनीकी एवं दिमागी सोच के साथ वाहन संचालन की सीख दी। कार्यक्रम का साढ़े तीन सौ से अधिक अधिकारियों, कर्मियों और स्कूली बच्चों ने लाभ उठाया।
रेणुपावर के टेक्नीकल ट्रेनिंग एवं मैनेजमेंट डेवलपमेंट सेंटर में प्रशिक्षण कार्यक्रम में सेफ्टी फाउंडेशन मुंबई से आए बीटी पटेल ने बताया कि यातायात नियमों की जानकारी न होने तथा असावधानी पूर्वक वाहन चलाने से होने वाले सड़क हादसे में रोजाना भारत में 450 व्यक्तियों की मौत हो रही है।
आदित्य बिड़ला प्रब्लिक स्कूल और आदित्य बिड़ला इंटर कालेज ने भी बच्चों को सीख दी। इस मौके पर उपाध्यक्ष मानव संसाधन जेरार्ड राड्रिक्स, उप महाप्रबंधक जमाल अहमद, हेम राज, गौतम गुप्ता, जीएस मिश्रा, डा. मनोज कुमार, डा. राजेश कुमार सिंह, मनीष सिंह, आरएस भारद्धाज, निहाल सिंह, संतोष सिंह आदि मौजूद रहे।