फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनसीएल ने पांच दिन पहले ही हासिल किया वार्षिक कोयला उत्पादन

विज्ञापन
विज्ञापन
अनपरा/शक्तिनगर। नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) ने शुक्रवार को अपना सालाना कोयला उत्पादन लक्ष्य पूरा किया। समय पूर्व वार्षिक लक्ष्य पूर्ण करने के इतिहास को दोहराया। एनसीएल ने बीते दिन अपना वार्षिक अधिभार हटाव के लक्ष्य को भी पूरा किया है।
विज्ञापन

कंपनी ने वित्त वर्ष की समाप्ति से पांच दिन पूर्व ही अपने उत्पादन लक्ष्य व अधिभार हटाव लक्ष्यों को पूरा कर लिया है। यह कंपनी के इतिहास में किसी वित्त वर्ष के दौरान किया गया अब तक का सर्वाधिक उत्पादन है। एनसीएल ने अपने कोयला उत्पादन में शानदार प्रदर्शन करते हुए पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में साढ़े पांच फीसदी की वृद्धि से 113 मिलियन टन उत्पादन किया है। एनसीएल ने 16.4 फीसदी वार्षिक वृद्धि के साथ 370.5 मिलियन क्यूबिक अधिभार हटाया है। एनसीएल ने शुक्रवार तक 107.3 मिलियन टन कोयले का प्रेषण किया है, जिसमें से बिजली घरों को 83.39 मिलियन टन कोयले की आपूर्ति की गई है। कंपनी की इस उपलब्धि के लिए सीएमडी पीके सिन्हा, निदेशक (कार्मिक) बिमलेंदु कुमार, निदेशक (तकनीकी/संचालन) डॉ. अनिंद्य सिन्हा, निदेशक (वित्त) आरएन दुबे, निदेशक (तकनीकी/परियोजना एवं योजना) एसएस सिन्हा ने टीम एनसीएल को बधाई दी। सीएमडी एनसीएल ने अपने संदेश के माध्यम से पूर्ण सहयोग के लिए भारत सरकार, कोयला मंत्रालय, राज्य सरकारों, कोल एवं इंडिया प्रबंधन को अपना आभार व्यक्त किया है। शीर्ष नेतृत्व ने यह उम्मीद जताई है कि कंपनी इसी जज्बे को आगे बढ़ते हुए लगातार कामयाबी की नई इबारत लिखती रहेगी। गौरतलब है कि कंपनी की कई परियोजनाओं ने समय से पूर्व ही अपना वार्षिक लक्ष्य हासिल कर लिया है। उम्मीद है कि बची हुईं परियोजानाएं भी समय रहते या समय पर अपने लक्ष्य हासिल कर लेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें