फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ में नक्सली सक्रिय, जिले में अलर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले से सटे छत्तीसगढ़ में शनिवार से नक्सल संगठन की ओर से श्रद्धांजलि सप्ताह कार्यक्रम शुरू कर दिया गया है। यह कार्यक्रम 11 जून तक चलेगा। श्रद्धांजलि सभा में नक्सली मुठभेड़ों में मारे गए अपने साथियों को श्रद्धांजलि देने के बहाने गांवों में अपना संगठन मजबूत करते हैं। ग्रामीणों को एकत्र कर फोर्स पर हमला करने की भी घटनाएं हुई है। इसको देखते हुए जिले की पुलिस सतर्क है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सीमा पर आधुनिक असलहों से लैस पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। वहीं नक्सल इलाकों के जंगलों में पुलिस सघन कांबिंग कर रही है।
विज्ञापन

खुफिया एजेंसियों के सूत्रों के मुताबिक जून 2020 से जून 2021 के बीच छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा समेत अन्य स्थानों पर नक्सलियों पर जवान भारी रहे। नक्सलियों के गढ़ माने जाने वाले क्षेत्र पोटाली, टेटम, चिकपाल, झिरका, बारसूर, पल्ली जैसे क्षेत्र में नक्सलियों की पकड़ कमजोर हुई है। इन गांवों तक सड़क बनने से क्षेत्र जवानों के कब्जे में आ गए हैं। नक्सली इन्हीं क्षेत्रों में बैठक, सभा करते थे। अब ये क्षेत्र नक्सल मुक्त की ओर बढ़ रहे हैं। गांवों में खुद की घट रही साख को पूरा करने के लिए नक्सली किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। पांच जून से नक्सलियों की ओर से मुठभेड़ों में मारे गए नक्सलियों को श्रद्धांजलि देने के लिए जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। यह कार्यक्रम 11 जून तक चलेगा। श्रद्धांजलि सभा के बहाने गांवों में नक्सली अपना संगठन मजबूत करने केे साथ ही ग्रामीणों को एकत्र कर फोर्स पर हमला भी करते हैं। पड़ोसी राज्यों में नक्सलियों द्वारा मनाए जा रहे श्रद्धांजलि सप्ताह को देखते हुए जिले के फोर्स पूरी तरह से अलर्ट हो गई है। अपर पुलिस अधीक्षक नक्सल डॉ. राजीव सिंह के नेतृत्व में सीमावर्ती इलाकों में प्रतिदिन सघन कांबिंग की जा रही है। फोर्स को संदिग्ध व्यक्तियों को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया गया है। जंगली इलाकों में मुखबिरों को भी सतर्क कर दिया गया है।
वर्जन...
जिले से सटे छत्तीसगढ़ में नक्सलियों की सक्रियता को देखते हुए सीमावर्ती इलाकों में फोर्स को अलर्ट कर दिया गया है। नक्सल इलाकों के थानों की फोर्स को 24 अलर्ट रहने का निर्देश दिया गया है। जंगलों में सघन कांबिंग की जा रही है। आरपीएफ को रेलवे ट्रैक पर नजर रखने के लिए कहा गया है।-अमरेंद्र प्रसाद सिंह, पुलिस अधीक्षक सोनभद्र।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें