फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी दिलाने का झांसा देकर लाखों ऐंठे

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। राजस्व विभाग में चपरासी की नौकरी दिलाने का झांसा देकर एक युवक से दो लाख की ठगी करने के मामले में पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ ठगी का केस दर्ज कर लिया है। सदर कोतवाली में पीड़ित की तहरीर पर कार्रवाई हुई है। मुकदमा कायम करने के बाद पुलिस ने आरोपियों की खोजबीन करने में जुट गई है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक सदर कोतवाली क्षेत्र के कैथी गांव निवासी मनोज कुमार ने तहरीर देकर बताया कि मेरे एक रिश्तेदार अपने एक साथी के साथ घर पर आए और राजस्व विभाग में संविदा पर चपरासी की नौकरी दिलवाने की बात कही। उसका आरोप है कि दिसंबर 2818 में मेरे प्रमाण पत्रों के साथ 50 हजार रुपये ले गए। उसके एक सप्ताह भर बाद फिर 50 हजार नकद ले गए। उन दोनों के कहने पर 24 दिसंबर को एक व्यक्ति के खाते में उसने एक लाख रुपये जमा किया, लेकिन अभी तक उसे नौकरी नहीं मिली। कई बार उसने उन लोगों से रुपये वापस करने के लिए कहा, लेकिन रुपया वापस करने की बजाय तरह-तरह की धमकी दे रहे हैं। इंस्पेक्टर ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर शाहगंज थाना क्षेत्र के आदिमशी गांव निवासी जुगलेश प्रसाद और मिर्जापुर जिले के शिवपुर बड़ा बगीचा विंध्याचल निवासी संजय कुमार वनवासी के खिलाफ गबन और धमकी का केस दर्ज कर आगे की कार्यवाही की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें