फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटरी बदलने के लिए आज 12 घंटे बंद रहेगा क्रासिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। राबर्ट्सगंज रेलवे क्रासिंग के पास रेलवे पटरी बदलने के 31 जनवरी यानी रविवार को 12 घंटे तक क्रासिंग बंद रहेगा। इससे राबर्ट्सगंज-खलियारी मार्ग पर आवागमन बंद रहेगा।
विज्ञापन

सोनभद्र रेलवे स्टेशन के अधीक्षक प्रभात कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि रेलवे के इंजीनियरों की ओर से 12 घंटे तक रेलवे फाटक बंद करने के लिए नोटिस दिया गया है। ऐसे में सुबह आठ बजे से रात आठ बजे तक फाटक बंद रहेगा। इस दौरान पटरी मरम्मत का कार्य किया जाएगा। फाटक बंद होने से 12 घंटे तक राबर्ट्सगंज-खलियारी मार्ग पर आवागमन बाधित रहेगा। ऐसे में बड़े वाहनों को आवागमन में दिक्कत होगी। रेलवे के यातायात निरीक्षक अनिल कुमार सिंह ने बताया कि फाटक बंद होने से दिन में चलने वाली करीब पांच मालगाड़ी प्रभावित होंगी। लेकिन यात्री ट्रेन मूरी एक्सप्रेस प्रभावित नहीं होगी। मूरी एक्सप्रेस का संचालन भोर में होता है। रात में मूरी एक्सप्रेस रात आठ बजे के बाद आती है। फाटक बंद होने से सबसे ज्यादा दिक्कत बड़े वाहनों को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें