फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सिलाई केंद्र शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
ओबरा। स्थानीय भलुआ टोला में राष्ट्रीय नवनिर्माण सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष आनंद पटेल दयालु की अध्यक्षता में बुधवार को पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह जयंती पर चार सिलाई सेंटर का उद्घाटन हुआ। उद्घाटन मुख्य अतिथि अपना दल एस विधि मंच के राष्ट्रीय सचिव अभिषेक कुमार चौबे ने किया।
विज्ञापन

अभिषेक कुमार चौबे ने कहा कि महिलाओं का आत्मनिर्भर बनना बहुत जरूरी है, जिससे वह समाज को दिशा दे सकती हैं। विशिष्ट अतिथि डाला नगर पंचायत विकास मोर्चा के अध्यक्ष अंजनी पटेल ने कहा कि महिलाएं स्वावलंबी होंगी तभी देश बदलेगा। अध्यक्षता कर रहे आनंद पटेल दयालु ने कहा कि 14 वर्षों से सिलाई का कार्य संस्था कर रही है और सैकड़ों महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया जा चुका है। कहा कि एक व्यक्ति को एक रोटी दीजिए, उसका एक दिन का पेट भरेगा। किसी व्यक्ति को हुनर दीजिए, उसका जिंदगी भर का पेट भरेगा। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सिब्बु खान, उदित रवानी, मीनू चौबे, गुड्डू खान, शाहिद अली, जावेद अहमद, नुरैशा बानो, आफरीन, सुनीता केसरी, संतोष कनौजिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें