फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रभू यीशु के आगमन के लिए घर-घर की गई प्रार्थना

विज्ञापन
राबर्ट्सगंज विकास नगर स्थित ईसाई मोहाल में प्रभु यीशु रुप में बच्चें। - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
सोनभद्र। क्रिसमस डे पर प्रभू यीशु के आगमन की तैयारी शुरू हो गई है। राबर्ट्सगंज बाजार में क्रिसमस डे पर सजावटी सामान के साथ क्रिसमस ट्री और उपहार की दुकानें सजने लगी है। सोमवार को राबर्ट्सगंज के ईसाई मोहल्ले कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ईसाई समाज की महिलाओं ने घर-घर जाकर प्रभु यीशु के आगमन को लेकर प्रार्थना सभा की। प्रभु यीशु की प्रतिमा आकर्षण का केंद्र रहा। जे वालर का कहना है कि प्रभु यीशु के आगमन को लेकर हम लोग घर-घर जाकर प्रभु यीशु के जन्म के जन्मदिन की तैयारी को लेकर प्रार्थना सभा कर रहे हैं। कार्यक्रम में शामिल शैलेश मार्टिन, हनी मार्टिन, जूली एरिया, अनीश, स्मिता ,मार्टिन, एनिथ आदि का कहना है कि घरों में क्रिसमस डे की तैयारी शुरू हो गई है। घर की साफ-सफाई के साथ बच्चों के लिए उपहार की खरीदारी हो रही है। वही संत जेवियर चर्च के फादर लेंसी का कहना है कि जल्द ही गिरजा घरों को भी आकर्षक ढंग से सजाने का काम शुरू हो जाएगा। प्रभु यीशु के आगमन की तैयारी को लेकर गिरजा घर को विद्युत झालर आकर्षक ढंग से सजाया जाएगा। 24 दिसंबर की रात नौ बजे प्रभु यीशु के आगमन को लेकर प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया है। वही अभिषेक चाल्स का कहना है कि ईसाई समाज के लोग क्रिसमड डे की तैयारी में जुटे है। कोरोना महामारी को देखते हुए सोशल डिस्टेंस में प्रभु यीशु का जन्मदिन मनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें