फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिहंद को पीआरएसआई नेशनल अवार्ड

Sat, 17 Dec 2016 10:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सोनभद्र
विज्ञापन
कोलकाता में एनटीपीसी रिहंद के जनसंपर्क अधिकारी मिथिलेश श्रीवास्तव को पीआरएसआई नेशनल अवार्ड प्रदान करते चंदन मित्रा और अन्य।
विज्ञापन
 एनटीपीसी रिहंद पर आधारित लघु फिल्म प्रकाश यात्रा का पब्लिक रिलेशन सोसाइटी आफ इंडिया (पीआरएसआई) ने बेहतर फिल्म के रूप में चयन किया है। इसके लिए एनटीपीसी रिहंद को शुक्रवार की रात कोलकाता में आयोजित 38वें अखिल भारतीय जन संपर्क सम्मेलन में पीआरएसआई नेशनल एवार्ड (प्रथम पुरस्कार) से नवाजा गया।  इसे मुख्य अतिथि पूर्व राज्य सभा सदस्य डॉ. चंदन मित्रा ने रिहंद परियोजना के जनसंपर्क अधिकारी मिथिलेश कुमार श्रीवास्तव को प्रदान किया।
विज्ञापन


लघु फिल्म प्रकाश यात्रा को कारपोरेट हिंदी फिल्म की श्रेणी में निर्णायक मंडल ने सर्वश्रेष्ठ घोषित किया। उक्त लघु फिल्म की रिकार्डिंग मार्च 2016 में वाराणसी की एक एजेंसी ने की थी और इसकी स्क्रिप्ट मिथिलेश कुमार श्रीवास्तव ने तैयार की थी। कुल 32 मिनट की इस फिल्म में रिहंद प्रोजेक्ट की स्थापना से तीन हजार मेगावाट क्षमता हासिल करने तक का सफर दिखाया गया है। रिहंद प्रोजेक्ट के कार्यकारी निदेशक केआर सी मूर्ति ने भी प्रसन्नता जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें