राबर्ट्सगंज कोतवाली में पीस कमेटी की बैठक को संबोधित करते सीओ राजकुमार तिवारी।
- फोटो : SONBHADRA
सोनभद्र। बकरीद एवं रक्षाबंधन पर्व के मद्देनजर बृहस्पतिवार को सोशल डिस्टेसिंग का पालन करते हुए राबर्ट्सगंज कोतवाली और चोपन थाना परिसर में पीस कमेटी की मीटिंग हुई। सीओ सीटी राजकुमार त्रिपाठी ने कोविड-19 के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए सभी लोगों से अपने-अपने घरों में नमाज अदा करने की अपील किया। चेताया कि भारत सरकार एवं राज्य सरकार की तरफ से बकरीद और कुर्बानी को लेकर जारी एडवाइजरी का पालन न करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। ।
सदर कोतवाली में सीओ ने कहा कि खुले स्थानों पर कुर्बानी करने पर रोक लगा दिया गया है, इसलिए सभी लोग अपने-अपने घरों में कुर्बानी कर आपसी भाईचारे के साथ पर्व मनाएं। कहा कि अराजक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई करने का कार्य जारी है। कोतवाल अंजनी कुमार राय ने सभी से मिल जुलकर पर्व मनाने की अपील की। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष रतन लाल गर्ग, हिदायत उल्ला खां, अजहर खां, सईद कुरैशी, विमल अग्रवाल, रामेश्वर जैन, विमल जालान, कौशल शर्मा, इकबाल अहमद, संदीप सिंह चंदेल, शिव सांवरिया, गोपाल केशरी, घनश्याम सिंघल, चंदन केशरी, बलकार सिंह, राजकुमार यादव, राश गुप्ता आदि मौजूद रहे। उधर चोपन थाने में क्षेत्राधिकारी राजकुमार त्रिपाठी ने कहा कि बकरीद पर्व पर सभी लोग अपने-अपने घरों में नमाज पढ़ें। थाना प्रभारी निरीक्षक नवीन तिवारी ने मुस्लिम समाज के लोगों से खुले में कुर्बानी न करने का आह्वान किया और कहा की बकरीद का त्योहार आपसी भाईचारे के साथ मनाएं। चेयरमैन प्रतिनिधि उस्मान अली ने कहा कि जिले में कोविड-19 के मरीजों की संख्या मे लगातार हो रहे इजाफा को देखते हुए प्रतिदिन नगर पंचायत क्षेत्र में सैनिटाइज, फागिंग, व ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव कराया जा रहा है। जामा मस्जिद के सदर जनाब लल्लन कुरैशी, विश्व हिन्दू परिषद के प्रांत प्रभारी नरसिंह त्रिपाठी, शमीम हैदर, सुनील सिंह आदि मौजूद रहे।