फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: सुबह साढ़े सात बजे ईदगाह और आठ बजे मस्जिद में होगी नमाज

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। बकरीद की तैयारियों जोरों पर है। त्योहार के लिए मुस्लिम समाज के लोग खरीदारी में जुटे हैं तो पुलिस-प्रशासन सुरक्षा को लेकर मुस्तैद है। बुधवार को सुरक्षा बलों ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों में पैदल मार्च कर शांति व्यवस्था कायम रखने की हिदायत दी।
विज्ञापन

सात जून को बकरीद मनाई जाएगी। इसके लिए कई दिन से तैयारियां चल रही है। कपड़ा, सौंदर्य प्रसाधन की दुकानों पर खरीदारों की भीड़ लग रही है। बाजार में सेंवई, सूखा मेवा, फल आदि की खरीदारी भी लोग कर रहे हैं। बुधवार को साप्ताहिक बंदी के बाद भी बाजार में खरीदार जुटे रहे। कुर्बानी के लिए बकरे भी पहले ही खरीद लिए गए हैं। उनकी अच्छे से देखभाल में जुटे हुए हैं। अंजुमन इस्लामिया कमेटी के सदर मुश्ताक अहमद ने बताया कि रॉबर्ट्सगंज चंडी तिराहा के पास स्थित ईदगाह में सात जून को सुबह साढ़े सात बजे और जामा मस्जिद में आठ बजे बकरीद की नमाज पढ़ाई जाएगी। साफ-सफाई व अन्य व्यवस्थाओं को दुरुस्त कराया जा रहा है। उधर, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट उत्कर्ष द्विवेदी और सीओ सदर रणधीर मिश्र के नेतृत्व में सुरक्षा बलों ने रामगढ़ कस्बे में पैदल मार्च किया। लोगों को शांति व सौहार्द बनाए रखने की अपील की। सीओ ने बताया कि अराजक तत्वों पर नजर रखी जा रहे हैं। सभी प्रेम व भाईचारे के साथ त्योहार मनाएं। किसी भी तरह का विवाद या माहौल बिगाड़ने की कोशिश पर सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें