फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भ्रष्टाचार का खेल: ट्रक चालकों से वसूली में दबोचा गया नायब तहसीलदार का चालक, फर्जी एआरटीओ बनकर दिखाता था रौब

Sun, 31 Dec 2023 06:34 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र

सार

सदर कोतवाली क्षेत्र के इमरती कॉलोनी के पास सरकारी वाहन खड़ी कर वसूली में लिप्त आरोपी को पुलिस ने दबोच लिया। वहीं पुलिस ने आरोपी चालक के भाई को भी गिरफ्तार किया है। उस पर आरोपी को बचाने और थाने से भगाने की कोशिश का आरोप है।
विज्ञापन
आरोपी चालक व उसका भाई। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनभद्र जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र के इमरती कॉलोनी के पास फर्जी एआरटीओ बनकर ट्रकों से अवैध वसूली करता जालसाज पकड़ा गया है। आरोपी नायब तहसीलदार का चालक है। सरकारी वाहन लेकर वह गिट्टी-बालू लदे वाहनों से एंट्री के नाम पर वसूली कर रहा था। उसका ऑडियो और वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में पुलिस ने आरोपी चालक के भाई मेहुड़ी खुर्द निवासी सोनू उर्फ मनीष सिंह को भी गिरफ्तार किया है। उस पर भाई को बचाने और थाने से भगाने की कोशिश का आरोप है।

विज्ञापन


यह है पूरा मामला
ट्रक मालिकों के अनुसार शनिवार की रात करीब 12 बजे इमरती कॉलोनी के पास उत्तर प्रदेश सरकार और मजिस्ट्रेट लिखे बोलेरो सवार में एक शख्स वाहनों को रोक रहा था। खुद को एआरटीओ बताते हुए उनके कागजों की जांच के बाद एंट्री के नाम पर पैसे की मांग करता रहा। शक होने पर एक चालक ने व्यापार मंडल के अध्यक्ष संतोष केशरी को मामले की जानकारी दी। 

Trending Videos
विज्ञापन

ऐसी पकड़ी गई चोरी

संतोष केशरी के मुताबिक उनकी अंडरलोड ट्रक को रोककर एंट्री के नाम पर पैसा मांगा जा रहा था। जब उन्होंने एंट्री कराने और पैसे देने से इंकार किया तो ट्रक को खड़ा कर उन्हें मौके पर बुलाने लगा। जब व्यापारी नेता कुछ अन्य साथियों को लेकर मौके पर पहुंचे तो वसूली करने वाला शख्स नायब तहसीलदार का चालक निकला। उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को देते हुए उसका वीडियो बनाकर अफसरों को भेजा। जानकारी होते ही सक्रिय हुई पुलिस मौके पर पहुंची और वाहन समेत आरोपी मोनू उर्फ अभिषेक सिंह को गिरफ्तार कर लिया। उसके विरुद्ध संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया गया है। 

क्या कहती है पुलिस
कोतवाली प्रभारी शिव प्रताप वर्मा ने बताया कि व्यापार मंडल के अध्यक्ष संतोष केशरी की तहरीर पर आरोपी चालक को गिरफ्तार कर कार्रवाई की जा रही है। उधर, नायब तहसीलदार विशाल कुमार का कहना था कि पूरे मामले की जानकारी के बाद ही इस बारे में कुछ कह पाएंगे। घटना के समय वह गाड़ी में नहीं थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें