फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

म्योरपुर में पहुंचा हाथी दूकानों के शटर गिरे

Sun, 05 Mar 2017 10:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सोनभद्र
विज्ञापन
म्योरपुर बाजार में घूमता जंगली हाथी।
विज्ञापन

विज्ञापन
कस्बे में रविवार को फिर से हाथी के घुस जाने से लोगों मेें दहशत फैल गई। हाथी के कस्बा होते हुए बाजार में निकलने से अफरा-तफरी मच गई। हाथी के बाजार में पहुंचने की सूचना के बाद दूकानें धड़ाधड़ बंद हो गई।  हाथी के मुर्धवा-बीजपुर मार्ग पर आ आने से जाम भी लग गया। घंटे भर के जाम के दौरान सभी वाहन जहां-तहां खड़े हो गए। वन एवं पुलिस विभाग की टीमें हाथी को भगाने का प्रयास करती रही। अंतत: बाजार में एक बाइक को क्षतिग्रस्त करते हुए हाथी कुडाडीह बंधी में जा घुसा।
विज्ञापन

 हाथी परनी गांव से होते हुए हवाई पट्टी के रास्ते म्योरपुर बाजार में घुसा। इसके बाद गुरुद्वारे के पास से होते हुए मुख्य बाजार में घुस गया। इस दौरान मुर्धवा-बीजपुर मार्ग पर घंटे भर रहने के बाद जाम लग गया। लिलासी मोड़ पहुंचे हाथी ने राजकुमार गुप्ता की बाइक को क्षतिग्रस्त कर दिया। ग्रामीण एवं वन विभाग की टीम ने हाथी को भगाते हुए कुंडाडीह बंधी में ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें