फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर गरीब को आवास और पेंशन : अखिलेश

Sun, 05 Mar 2017 10:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सोनभद्र
विज्ञापन
राबर्ट्सगंज के हाइडिल मैदान में सपा की चुनावी सभा में जनता का अभिवादन करते मुख्यमंत्री अखिलेश यादव।
विज्ञापन

विज्ञापन
यूपी के मुख्यमंत्री, सपा मुखिया अखिलेश यादव ने रविवार को वादों का पिटारा खोल दिया। उन्होंने कहा कि फिर सरकार बनी तो गरीबों को लोहिया आवास दिया जाएगा। बगैर इम्तिहान के दौड़ के आधार पर एक लाख सिपाहियों की भर्ती होगी, तहसील स्तर पर टोल फ्री सड़कों का चौड़ीकरण किया जाएगा। प्रधानमंत्री को विकास के मामले में बहस की चुनौती भी दी। वह राबर्ट्सगंज विधानसभा क्षेत्र के हाइडिल मैदान में जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
 उन्होंने कहा कि सरकारी प्राथमिक विद्यालयों के विद्यार्थियों को मिल्क पाउडर और घी, कक्षा नौ की छात्राओं को साइकिल, हाईस्कूल, इंटर पास कर आईटीआई, पालीटेक्निक करने वाले बच्चों को विशेष प्रशिक्षण दिलाकर नौकरी दिलाई जाएगी। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि हम पांच साल के काम का हिसाब कर रहे हैं, पीएम तीन साल के काम का हिसाब दे दें, लेकिन वे इसके लिए भी तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन

कहा, लोकसभा में भाजपा के सांसद ज्यादा जीते तो कौन सा बड़ा काम कर दिया?  नोटबंदी में लाइन में खड़े होने वालों की मौत पर हमने  दो-दो लाख रुपये की मदद दी। रुपये निकालने के लिए लाइन में लगी गर्भवती महिला ने बच्चे को जन्म दिया तो उसका नाम खजांची रख दिया। हमने इस परिवार को भी दो लाख की मदद दी। पीएम ने मन की बात की, लेकिन काम की बात नहीं की। वादा किया था कि काला धन आने पर गरीबों के खाते में 15-15 लाख देंगे, लेकिन किसी के खाते में 15 हजार रुपये भी नहीं आए। उन्होंने देश के साथ धोखा किया। कहा कि धोखा देने वाले को जनता जवाब देगी। कहा, सौ नंबर की एक हजार गाड़ियां बढ़ाई जाएंगी। सरकार बने पर जिला अस्पताल और सीएचसी, पीएचसी को बेहतर करेंगे।  
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने बसपा मुखिया पर तंज कसते हुए कहा कि वे भी यहां आई थीं। आजकल बहुत पढ़          रही हैं।
जब वे यहां पढ़ रही थीं तो जनता सो रही थी। अब कह रही हैं कि स्मारक नहीं बनवाएंगे। जिसने जीते जी अपनी मूर्ति बनवा दी, उन पर भरोसा करने लायक नहीं है। वो हमारी बुआ हैं लेकिन रक्षाबंधन भाजपा के साथ मनाती हैं। लखनऊ में खड़ा हाथी बैठता नहीं, बैठा हाथी खड़ा नहीं होता। प्रधानमंत्री से भी सावधान रहना, क्योंकि वे झूठ बोलते हैं। कहा कि सपा और कांग्रेस का गठबंधन दो कुनबों का नहीं, दो युवा नेताओं का गठबंधन है। हमारा दिल बड़ा है, इसलिए दोस्ती मजबूत है। इस दौरान प्रत्याशी अविनाश कुशवाहा, रमेश दूबे, रवि गोड़, सपा जिलाध्यक्ष विजय यादव आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें