फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Myorpur Airport: यूपी के इस एयरपोर्ट पर मिलेगी उड़ान भरने की ट्रेनिंग, HC से स्टे हटने के बाद तैयारी हुई तेज

Sat, 14 Jun 2025 10:05 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।

सार

Sonbhadra News: म्योरपुर एयरपोर्ट से उड़ान के प्रशिक्षण की तैयारी शुरू हो गई है। इसकी जिम्मेदारी रेड रुल कंपनी को मिला है।
विज्ञापन
Flight - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाईकोर्ट से स्टे हटने के बाद म्योरपुर एयरपोर्ट के निर्माण की कवायद तेज हो गई है। एयरपोर्ट अथारिटी ऑफ इंडिया से इसका निर्माण कराया जा रहा है। इसके साथ ही इस एयरपोर्ट पर उड़ान का प्रशिक्षण भी देने की तैयारी है। इसकी जिम्मेदारी रेड रुल कंपनी को मिला है। कंपनी के अधिकारियों ने पिछले दिनों एयरपोर्ट का निरीक्षण कर संभावनाएं भी देखी हैं। अब इसकी प्रक्रिया आगे बढ़ रही है।

विज्ञापन


म्योरपुर में स्थित हवाई पट्टी का रिजनल कनेक्टिविटी स्कीम के तहत एयरपोर्ट के रूप में विस्तार किया जा रहा है। यह काम पहले वर्ष 2022 तक पूरा कर लिया जाना था, लेकिन पार्किंग एरिया के कुछ हिस्से में जमीन विवाद के कारण हाईकोर्ट ने स्टे लगा दिया था। इसके बाद से लगातार सुनवाई चल रही थी। इससे निर्माण कार्य पूरी तरह ठप पड़ गया था। 

दो माह पहले हाईकोर्ट ने हटाया स्टे
जिला प्रशासन की कोशिशों के बाद करीब दो माह पहले हाईकोर्ट ने स्टे हटा दिया है। इसके बाद अब फिर से एयरपोर्ट के निर्माण का कार्य शुरू करने की कवायद शुरू हुई है। फिलहाल इसकी निगरानी लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा बाबतपुर के माध्यम से हो रही है। दोबारा काम शुरू कराने के लिए अधूरे कार्यों का आकलन कर प्रस्ताव भेजा गया है। इस पर शीघ्र ही मंजूरी मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। 
विज्ञापन


फ्लाइंग ट्रेनिंग सेंटर के रूप में भी विकसित करने की तैयारी
इस बीच म्योरपुर एयरपोर्ट को फ्लाइंग ट्रेनिंग सेंटर के रूप में भी विकसित करने की दिशा में पहल की गई है। इसके लिए शासन की ओर से संस्था नामित की गई है। पिछले दिनों संस्था के सदस्यों ने एयरपोर्ट का निरीक्षण भी किया है। शीघ्र ही इसमें कोई निर्णय होने की उम्मीद जताई जा रही है। एयरपोर्ट से उड़ान शुरू होने से आदिवासी बहुल क्षेत्र के लोगों के लिए बड़े शहरों का सफर आसान होगा।

विज्ञापन

क्या कहते हैं अधिकारी

म्योरपुर एयरपोर्ट के निर्माण पर हाईकोर्ट की ओर से लगाया गया स्टे हटा दिया गया है। इसकी रिपोर्ट एयरपोर्ट अथाॅरिटी ऑफ इंडिया को प्रेषित की गई है। आगे का कार्य उनकी देखरेख में होना है। फ्लाइंग ट्रेनिंग के लिए संस्था नामित हुई थी, जिसके सदस्यों ने पिछले दिनों निरीक्षण किया है। आगे की प्रक्रिया शासन स्तर से होनी है। -निखिल यादव, एसडीएम दुद्धी 

म्योरपुर एयरपोर्ट पर अवशेष कार्यों का आकलन कर प्रस्ताव दिल्ली भेजा गया है। वहां से मंजूरी मिलते ही शीघ्र काम शुरू कराया जाएगा। फ्लाइंग ट्रेनिंग की योजना राज्य सरकार के स्तर की है। -पुनीत गुप्ता, एयरपोर्ट डायरेक्टर, बाबतपुर 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें