Pahalgam Attack: शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद मुस्लिम लोगों ने पाकिस्तान का पुतला जलाकर अपनी नाराजगी जाहिर की। कहा कि आतंकवाद का कोई मजहब और चेहरा नहीं होता है। इस मामले में हम सरकार की कार्रवाई के साथ है।
पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में शुक्रवार को मुस्लिम समुदाय के लोगों ने प्रदर्शन किया। जुमे की नमाज के बाद रॉबर्ट्सगंज जामा मस्जिद के पास प्रदर्शनकारियों ने पाकिस्तान मूर्दाबाद के नारे लगाए। पोस्टर जलाकर उसे जूते-चप्पल से पीटकर अपना आक्रोश प्रकट किया।
विज्ञापन
प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे हिदायत उल्ला खान ने कहा कि भारत सरकार को अब पाकिस्तान के खिलाफ कड़ा और निर्णायक कदम उठाना चाहिए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं करने से पहले वह 100 बार सोचने को मजबूर हो।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान का हर मुसलमान इस कायराना और निंदनीय हमले से आहत है और वह अपने देश के साथ पूरी मजबूती से खड़ा है। जब भी सरकार को जरूरत हो, हिंदुस्तान के मुसलमान पाकिस्तानियों के घर में घुसकर जवाब देने को तैयार हैं।
हम सब भारत के सच्चे नागरिक हैं और देश की सुरक्षा व सम्मान के लिए कोई भी कुर्बानी देने से पीछे नहीं हटेंगे। प्रदर्शन में इमरान बक्शी, गुलाम यासीन, शकील अहमद, आजान खान, अफजल खान, सुहेल अहमद, शाकिर अली, तारिक खान, बच्चा भाई, रशीद अंसारी, इमरान आदि शामिल रहे।