फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: मुस्लिमों ने फूंका पाकिस्तान का पुतला

विज्ञापन
विज्ञापन
ओबरा। स्थानीय भलुआ टोला स्थित नूरी मस्जिद में शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद मुस्तफा रजा सिद्दीकी के नेतृत्व में मुस्लिमों ने जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए और पुतला फूंका।
विज्ञापन

जुलूस नूरी मस्जिद से निकलकर मेन रोड होते हुए भलुआ टोला तिराहे पर पहुंचा। यहां जमकर पाकिस्तान मुर्दाबाद तथा हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए गए। नेतृत्व कर रहे मुस्तफा रजा सिद्दीकी ने बताया कि पाकिस्तान पूरी तरह से आतंकवादियों का देश हो चुका है। इसे आतंकी देश घोषित किया जाना चाहिए। उन्होंने मांग किया कि पाक पोषित आतंकवाद को जड़ से समाप्त करने के लिए सरकार कड़े कदम उठाए। नूरी मस्जिद के पेश इमाम मोहम्मद अफसर ने बताया कि इस्लाम में किसी भी निर्दोष की हत्या पूरी तरह से पाप है। इस तरह की घटना करने वाले लोग भारत में हिंदू और मुस्लिम समुदाय के बीच आपसी माहौल बिगाड़ने का प्रयास कर रहे हैं, जिसे पूरा होने नहीं दिया जाएगा। पुतला दहन में खुर्शीद खान,जावेद कुरेशी, रिजवान खान, सिराजुद्दीन, शिबू शेख, जुल्ला खान, महताब आलम, वसीम खान, वसीम हाशमी, टार्जन, फ़ुजैल खा, इरशाद अहमद,अंसारुल हक, अशरफ अली, अकबर शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें