फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: आतंकी हमले के विरोध में मुस्लिम समाज ने निकाला तिरंगा जुलूस

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुई आतंकी घटना के विरोध में मंगलवार की शाम मुस्लिम समाज के लोगों ने आतंकवाद और पाकिस्तान के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। देर शाम साढ़े सात बजे जामा मस्जिद रेणुकूट से तिरंगा जुलूस निकाला गया।
विज्ञापन

यह रेणुकूट पुलिस चौकी पर एसओ नागेश सिंह को ज्ञापन देकर समाप्त हुआ। जुलूस में शामिल लोगों ने हाथों में तिरंगा थामकर देशभक्ति के नारे लगाए और आतंकवाद के खिलाफ एकजुटता दिखाई। जुलूस पूरी तरह शांतिपूर्ण रहा।
इस दौरान पुलिस सुरक्षा व्यवस्था में लगी रही। जुलूस का नेतृत्व शेख जलालुद्दीन और लियाकत अली खान ने किया। उनके साथ नसीम, मोबीन, नौशाद, हाफीज हबीबुल्लाह, अजीम खान, शराफत अली, रियाज कुरैशी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आयोजकों ने कहा कि यह जुलूस आतंकवाद के खिलाफ एकजुटता दिखाने और समाज में अमन-शांति का संदेश देने के लिए निकाला गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें