फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर पालिका के ट्रैक्टर से दबे किशोर की मौत

Sat, 02 May 2015 10:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो। सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
राबर्ट्सगंज के धर्मशाला चौक मार्ग पर शनिवार की सुबह नगर पालिका के ट्रैक्टर के धक्केे से बाइक सवार रवि कुमार (15) की मौत हो गई जबकि दो अन्य बाल-बाल बच गए। बाइक चला रहा साथी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रैक्टर को चौकी के पास खड़ा करा लिया है। उसका चालक फिलहाल फरार है। उधर नगर पालिका अध्यक्ष कृष्ण मुरारी गुप्ता का कहना है कि उन्हें इस घटना के बारे में कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन




पन्नूगंज थाना क्षेत्र के रामगढ़ निवासी रवि कुमार (15) पुत्र सुरेश, सनी कुमार (14) पुत्र पारस और एक अन्य किशोर एक ही बाइक से शनिवार की सुबह करीब दस बजे राबर्ट्सगंज आए थे। वे शीतला मंदिर चौराहे से धर्मशाला की ओर बढ़ रहे थे। इसी दौरान उधर से गुजर रहे नगर पालिका के ट्रैक्टर से बाइक की टक्कर हो गई। ट्रैक्टर का पहिया बाइक पर बैठे रवि कुमार के सीने पर चढ़ गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद बाइक चला रहा किशोर वहां से अपनी वाहन के साथ फरार हो गया।


हादसा देख आसपास के लोगों ने पुलिस और एंबुलेंस को घटना की जानकारी दी। इसके बाद एंबुलेंस से घायल किशोर को जिला अस्पताल करीब साढे़ दस बजे ले जाया गया। यहां उपचार के दौरान करीब 12 बजे रवि ने दम तोड़ दिया। घटना के दो घंटे बाद भी मृतक के परिवार के लोग अस्पताल में नहीं पहुंच सके थे। रवि के साथ मौजूद दूसरे साथी सनी कुमार का कहना है कि वह सुबह अपने घर था। इस दौरान रवि और उसका साथी जिसका वह नाम नहीं जानता, बाइक से उसके घर आए और उसे राबर्ट्सगंज चलने के लिए कहे।
विज्ञापन




यह नहीं बताए थे कि कहां जाना है। बताया कि घटना के बाद बाइक वाला साथी मौके पर फरार हो गया। उधर घटना के बाद मामले की जानकारी मिलने पर राबर्ट्सगंज चौकी पुलिस ने ट्रैक्टर को पकड़ लिया है। जबकि चालक पुलिस के हाथ नहीं लगा है। हालांकि जब नगर पालिका  चेयरमैन कृष्ण मुरारी गुप्ता से घटना के बारे में जानकारी ली गई तो उन्होंने कहा कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है।


बताते चलें कि घटना के बारे में वीके सिन्हा ने पुलिस को जानकारी दी लेकिन काफी देर तक वहां कोई नहीं पहुंचा था। बाद में वहीं के अनीस अंसारी ने रवि को जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें