दुद्धी। जिले के छत्तीसगढ़ बॉर्डर के समीप बनने वाले बहुउद्देश्यीय हब में आ रही बाधाओं को दूर करने में प्रशासनिक अमला जोर-शोर से जुट गया है। बृहस्पतिवार को एसडीएम ने हलका लेखपाल से वन भूमि के हस्तांतरण की प्रक्रिया को शीघ्र पूरा कराने के लिए निर्देश दिया।
सरकार के प्रदेश से लगती अन्य प्रांतों की सीमाओं पर बहुउद्देश्यीय हब का निर्माण करा रही है। इसमें एक ही जगह बस स्टैंड, बाजार, अस्पताल सहित अन्य सुविधाएं दी जानी हैं। इसके लिए छत्तीसगढ़ बाॅर्डर पर बभनी के नवाटोला गांव के पास जगह चिह्नित की गई है। इसमें 19 हेक्टेयर वन भूमि भी शामिल हैं। इसके बदले राजस्व विभाग को भूमि हस्तांतरण किया जाना है। दुद्धी सुरेश राय ने बृहस्पतिवार को संबंधित लेखपाल से जानकारी ली। निर्देशित करते हुए कहा कि बभनी के नवाटोला गांव में चिह्नित भूमि के बदले जामपानी गांव में ग्राम समाज की भूमि वन विभाग को देना है। भूमि हस्तानांतरण के लिए सभी फाइल तैयार कराएं, जिससे प्रकिया को शीघ्र पूरा किया जाय।