फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muharram: या अली-या हुसैन की सदाओं के बीच कर्बला में ताजिए दफन, सोनभद्र में 156 स्थानों पर निकले जुलूस

Sun, 06 Jul 2025 07:44 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।

सार

Tazia 2025: यूपी के सोनभद्र में मुहर्रम सुरक्षा के बीच संपन्न हुआ। 156 स्थानों से निकले जुलूस के दाैरान हजारों लोगों की भीड़ सड़क पर चल रही थी। विभिन्न संस्थाओं ने भी इसमें अपनी माैजूदगी दिखाई।
विज्ञापन
ताजिया का जुलूस लेकर जाते अकीदतमंद। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Muharram 2025: कर्बला के शहीदों की याद में रविवार को मुहर्रम पर मातमी सदाओं के बीच अलम और ताजिया का जुलूस निकाला गया। जिले में 156 स्थानों से ताजिया जुलूस निकाला गया। या अली-या हुसैन के नारों के बीच अंजुमनों ने नौहाख्वानी की। लाठी-डंडे से युद्ध के करतब दिखाए।

विज्ञापन


सीनाजनी मातम करते हुए कई युवकों ने खुद को लहूलुहान कर लिया। कड़ी सुरक्षा के बीच निकले जुलूस में जगह-जगह ताजियों का मिलन हुआ। देर रात कर्बला पहुंच कर ताजियों को ठंडा किया गया।
राॅबर्ट्सगंज नगर में सबसे पहले रिज़वी कटरा से ताजिया उठाकर टैक्सी स्टैंड लाया गया।

यहां हीराबाबा व दीपनगर की ताजियों के साथ मिलन हुआ। उसके बाद सभी ताज़िया को मेन चौक पर पहुंचया गया। वहां नई बस्ती की ताजियों से मिलान किया। उसके बाद ब्रह्मबाबा की ताजियों को साथ लेकर पूरब मोहाल, हमीद नगर की ताजियों का मिलान करते हुए नगर पालिका पार्क में सभी ताजिया एकत्रित हुए। 

विज्ञापन
Trending Videos

सड़क पर उतरे अकीदतमंद

कुछ देर वहां रुकने के बाद विद्युत उपकेंद्र होते हुए वापस मेन चौक पर ताजिया जुलूस पहुंचा। जुलूस में शामिल लोग या हुसैन, हाय हुसैन की सदाओं के बीच मातम करते रहे। अखाड़ों से जुड़े लोगों ने लाठी-डंडा भांजते हुए करतब दिखाए। 

ताज़ियादार एसोसिएशन के सदर रोशन खान ने बेहतर व्यवस्थाओं के लिए प्रशासन का आभार जताया। इस मौके पर सेक्रेट्री एमए सिद्दीकी वारसी, मुनीर खां वारसी, अशरफ़ अली, हीराबाबा वारसी, हाजी फरीद खां, साजिद ख़ां, रिजवान वारसी, सगीर वारसी, सुफ़ियान, नौशाद, सब्बल, शेरू, दानिश खां आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन

सुरक्षा के बीच निकले जुलूस

विंढमगंज: ग्राम पंचायत सलैयाडिह, महुली, बैरखड़, हुमेलदोहर में स्थित जामा मस्जिद से मुहर्रम पर ताजिया व दुलदुल घोड़े के साथ जुलूस निकाला गया। अंजुमन इस्लामिया कमेटी के सदर सुहैल खान व सेक्रेट्री आरफीन जलाल अंसारी की अगुवाई में जुलूस विभिन्न इलाकों से होते हुए कर्बला पहुंचा। जुलूस में दुलदुल घोड़ा आकर्षण का केंद्र रहा। इस मौके पर शाहरुख खान, डब्ल्यू खान, मुजीब खान, इम्तियाज़ खान, सद्दाम हुसैन, सरफराज, अली राजा, नसीम, जावेद आदि मौजूद रहे। 

कोन: हज़रत इमाम हुसैन की शहादत को याद करते हुए दसवीं मुहर्रम पर ताजिया जुलूस निकाला गया। देवाटन, बरवाखाड, हरैयाखाड़, कोन, बरवाडीह समेत अन्य गांवों से ताजिया जुलूस लेकर अंजुमनें कोन पहुंचीं। यहां पंचमुहान पर मिलान करते हुए करतब दिखाए। इसके बाद कर्बला की ओर रवाना हुए। जुलूस में एसओ संजीव सिंह फोर्स के साथ मुस्तैद रहे।

सलखन: सलखन, मारकुंडी,गुरमा इमाम चौक से भी मुहर्रम पर ताजिया जुलूस निकाला गया। चौक से ताजिया को उठाकर गुरमा काॅलोनी समेत मीनाबाजार बस्ती का भ्रमण कर कर्बला ले जाया गया। जुलूस में हाजी एजाज अहमद, गुलाम नबी, मैसर अली, सभासद अशफाक कुरैशी, इरशाद खान, एखलाक खान आदि शामिल रहे। 

बीजपुर: इलाके के राजों, खमहरिया, बीजपुर में मुहर्रम पूरी अकीदत और भाईचारे के साथ मनाया गया। ग्राम प्रधान इजाज़त शेख़, वाक़ील बेग, मौलाना नूरुज़्ज़मा, खलील, गयासुद्दीन आदि की मौजूदगी में सकुशल जुलूस कर्बला पहुंचा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें