टाऊन क्लब दुद्धी के मैदान पर बुधवार को मुगलसराय और वाराणसी टीम के बीच फाइनल क्रिकेट मुकाबला हुआ। इसमें मुगलसराय की टीम वाराणसी को 17 रनों से हराकर चैम्पियन बनी। मैन ऑफ दी मैच का पृरस्कार सम्राट सिंह को दिया गया।
बल्लेबाजी के लिए पहले उतरी मुगलसराय की टीम ने सभी विकेट खोकर 155 रन का स्कोर खड़ा किया। सर्वाधिक 52 रन सम्राट सिंह ने बनाया।
इसके अलावा विजय यादव ने 37 और अखंड ने 15 रन का योगदान दिया। गेंदबाजी करते हुए वाराणसी आलम जेब व सैफ ने चार-चार विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करने उतरी वाराणसी की टीम अपना सभी विकेट खोकर महज 138 रन ही बना सकी। इस प्रकार से 17 रनों से मुगलसराय टीम को विजयी घोषित कर दिया गया। मुगलसराय के गेंदबाज गौरव ने तीन विकेट व विनोद ने दो विकेट लिए।
मुख्य अतिथि दुद्धी एसडीएम डॉ. विश्राम सिंह ने विजेता और सीओ लक्ष्मण राय ने उपविजेता टीम को क्रमश: 25 हजार रुपये नगद और 15 हजार रुपये नगद शिल्ड देकर पुरस्कृत किया। इस मौके पर मुख्य संयोजक वीके कर्ण, डॉ. लवकुश प्रजापति, दिनेश अग्रहरि, राजेंद्र श्रीवास्तव, दिनेश आढ़ती, जीपी निराला आदि मौजूद रहे। संचालन आकाणवाणी ओबरा की उदघोषिका शांति वर्मा व सुनील जायसवाल ने संयुक्त रूप से किया।