फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी पेंशन योजना बहाल करने की उठी मांग

Wed, 03 Feb 2016 10:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन योजना बहाली की मांग को लेकर बुधवार को बीएसए कार्यालय के बाहर धरना दिया। प्रदर्शन करते हुए नारेेबाजी की।
विज्ञापन


चेतावनी देते हुए कहा कि अगर उनकी मांगों को लेकर अनदेखी की गई तो तो लोग वृहद आंदोलन को बाध्य होंगे। शिक्षकों ने बीएसए को तीन सूत्री मांगपत्र सौंपा।


 उत्तर प्रदेश  प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने कहा कि एक दिसंबर 08 के बाद पदोन्नत प्राप्त समस्त शिक्षकों को 17140 एवं 18150 रुपये का लाभ पदोन्नति तिथि के हिसाब से मिलना चाहिए। कहा कि उच्चतर प्राथमिक विद्यालय में सीधी भर्ती से नियुक्त कनिष्ठ शिक्षकों का वेतन पदोन्नति प्राप्त वरिष्ठ शिक्षकों से अधिक है, इस वेतन विसंगति पर त्वरित कार्रवाई हो।

 कहा कि एक अप्रैल05 से नियुक्त समस्त शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना के अंतर्गत कटौती करने की जरूरत है। कहा कि पूर्व में विभागीय अधिकारियों को समस्याओं को दूर करने के लिए कई बार मांगपत्र दिया जा चुका है, लेकिन अभी तक समस्याएं जस की तस पड़ी हैं।
विज्ञापन


 विवश होकर हक के लिए आंदोलन की राह पकडनी पड़ रही है। कहा कि हक की लड़ाई लड़ने के लिए शिक्षक तैयार है। इसके लिए चाहे कितना भी संघर्ष करना क्यों न पड़े। इस मौके पर ददन सिंह, सत्यदेव, सरोज सिंह, सुषमा सिंह, कौशिल्या, मनारेमा सिंह, प्रीती सिंह, रमेश सिंह, मो. आरिफ, राजा मोहन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें