फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुगलसराय ने गोरखपुर को 11 रन से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहगंज। चौधरी गोविंद सिंह ग्राउंड पर चल रहे चौधरी गोविंद सिंह स्मृति राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में सोमवार को दूसरा क्वार्टर फाइनल मैच गोरखपुर और मुगलसराय के बीच हुआ। इसमें मुगलसराय के कप्तान ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। उनका यह निर्णय टीम के पक्ष में रहा। मुगलसराय ने यह मैच गोरखपुर को 11 रन से हरा दिया। मैन आफ दी मैच का पुरस्कार विजय को दिया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि तहसीलदार घोरावल विकास पांडे ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। चांदी के सिक्के से टॉस किया गया। मुगलसराय ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। निर्धारित 20 ओवर के मैच में आठ विकेट खोकर 149 रन बनाए और गोरखपुर को 150 रनों का लक्ष्य दिया। मुगलसराय की तरफ से सफल बल्लेबाज विक्रांत ने 27 गेंदों पर पांच चौके की मदद से 29 रन बनाए। सम्राट ने 25 रन बनाए। गोरखपुर की तरफ से गेंदबाजी करते हुए शैलेंद्र ने चार ओवरों में 27 रन देकर तीन विकेट हासिल किए व रोहित थापा ने चार ओवर में 13 रन देकर दो विकेट हासिल किए। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी गोरखपुर की टीम ने 19.3 ओवर में 138 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। मुगलसराय ने यह मैच 11 रन से जीत लिया। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार विजय को अधेंद्र सिंह पटेल ने दिया। इस टूर्नामेंट का तीसरा क्वार्टर फाइनल मैच मंगलवार को भभुआ बिहार लखनऊ यूपी के बीच खेला जाएगा। इस मैच के निर्णायक अंपायर नौशाद खां व नारायन सोनी रहे। कमेंट्री अमृत गुप्ता ने स्कोरर अमन खान व शाहरूख खान, अंकित मौर्या ने किया। यहां भाजपा नेता माला चौबे व विकास स्पोर्टिंग क्लब के पदाधिकारी राजकुमार केसरी, संजय चौबे, सुनील श्रीवास्तव, इरशान खान, सुरेश सिंह, मुन्ना हाशमी, राम नारायण सिंह, संतोष सिंह, अरुण सिंह पटेल, आद्या पांडेय गोलू केसरी, नीतीश पटेल, छोटू सिंह, फैजल, अनिल, विवेक, रोहित मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें