रीवा-रांची राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित मलिया नदी पर निर्मित पुल से भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित कर दिया गया है। छोटे वाहनों का आवागमन पूर्व की तरह ही जारी रहेगा।
डीएम बद्रीनाथ सिंह ने बताया कि रीवा-रांची मार्ग पर स्थित मलिया नदी पर निर्मित पुल का स्लैब मध्य स्पान असुरक्षित है। स्लैब और पिलर के मध्य लगी बेयरिंग क्षतिग्रस्त हो गई है। स्लैब नीचे धंस गया है। वर्तमान में यह सेतु भारी वाहनों के आवागमन के लिए असुरक्षित है।
उन्होंने बताया कि सुरक्षा के मद्देनजर इस पुल से भारी वाहनों को प्रतिबंधित किया जाता है। पुल से भारी वाहनों के प्रतिबंध के बाद अब इन वाहनों के लिए विंढमगंज से कोन होते हुए तेलगुडवा के रास्ते आवागमन करना होगा। यह मार्ग पर पहले से ही काफी क्षतिग्रस्त हाल में है।