फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: जनता के लिए संघर्ष कर रहे अखिलेश यादव

विज्ञापन
विज्ञापन
घोरावल। सपा विधानसभा घोरावल इकाई ने बृहस्पतिवार को पीडीए जन चाैपाल लगाई। विधानसभा अध्यक्ष बाबूलाल यादव की अध्यक्षता में आयोजित चौपाल में जनता की समस्याएं सुनकर उनके समाधान के लिए संघर्ष की रूपरेखा बनाई गई।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि सपा जिलाध्यक्ष रामनिहोर यादव ने कहा कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव हर समाज को साथ लेकर चल रहे हैं। जन समस्याओं के समाधान के लिए सदन से सड़क तक संघर्ष कर रहे हैं। सपा के एक-एक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है कि गांव-गांव जाकर समाजवादी पार्टी की नीतियों को बताए और ग्रामीण जनता की समस्याओं को सुने।
विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक रमेश चंद दुबे एवं पूर्व जिलाध्यक्ष संजय यादव ने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश की भाजपा सरकार ने सपा कार्यकाल में हो रहे सभी कार्यों को बंद कर दिया है। भाजपा की सरकार केवल पूंजीपतियों का हित साधने में लगी है। इसे गरीबों, मजदूरों, नौजवानों, किसानों, अल्पसंख्यकों और पिछड़ों से कोई लेना देना नहीं है। पीडीए पंचायत में नगर पंचायत घोरावल के अध्यक्ष रमजान अली, काजू अग्रहरि, सुरेश लाल यादव, रमेश मिश्रा, पप्पू पाल उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें