वाराणसी-शक्तिनगर राजमार्ग पर तेलगुड़वा चौराहे के पास दर्दनाक हादसा हुआ। एक हाइवा की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। वहीं टक्कर मारकर भाग रहे हाइवा को लोगों ने पकड़ लिया।
वाराणसी-शक्तिनगर राजमार्ग पर तेलगुड़वा चौराहे के पास मंगलवार देर शाम हाइवा की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सीएचसी चोपन ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद भाग रहे हाइवा को राहगीरों और पुलिस की मदद से पकड़ लिया गया।
विज्ञापन
कैसे हुआ हादसा
चोपन थाना क्षेत्र के परासपानी कोटा निवासी रवि कुमार (19) पुत्र देवशरण पल्सर बाइक से डाला की ओर जा रहा था। तेलगुड़वा चौराहे से करीब 300 मीटर आगे रेणुकूट की तरफ पीछे से आए हाइवा ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से रवि सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।
हाइवा चालक वाहन लेकर भागने लगा, लेकिन मौके पर पहुंचे राहगीरों ने पुलिस की मदद से उसे पकड़ लिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को एंबुलेंस से सीएचसी चोपन भेजा। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
चोपन थाना प्रभारी गोपाल जी गुप्ता ने बताया कि घायल युवक को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया था, जहां उपचार से पहले ही चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले में आवश्यक कार्रवाई कर रही है।