फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: पुत्र की दीर्घायु के लिए माताओं ने रखा निर्जला व्रत, चंद्रमा को दिया अर्घ्य

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। पुत्र की लंबी उम्र और सुखी जीवन की कामना के लिए सोमवार को माताओं ने गणेश चतुर्थी का व्रत रखा। दिनभर निर्जला व्रत रखने के बाद शाम को विधि-विधान से प्रथम पूज्य भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की। चंद्रमा के उदय होने पर अर्घ्य देकर गणेश भगवान की आरती उतारकर संतान की दीर्घायु की कामना की।
विज्ञापन

गणेश चतुर्थी व्रत को लेकर सुबह से ही घरों में पूजन की तैयारियां शुरू हो गई थीं। महिलाओं ने भगवान गणेश को दूर्वा, फूल और बूंदी के लड्डू का भोग लगाया। इसके बाद भगवान गणेश के साथ माता पार्वती और भगवान शिव की भी विधि-विधान से पूजा की गई। शाम को चंद्रमा के दर्शन होते ही महिलाओं ने पुत्रों के हाथ से चंद्रमा को अर्घ्य दिलाया। इसके बाद व्रत का पारण किया। गणेश चतुर्थी को लेकर सोमवार को बाजारों में भी काफी चहल-पहल रही। महिलाओं ने पूजा के लिए फल, फूल, दूर्वा, मिठाई और अन्य पूजन सामग्री की खरीदारी की। गणेशजी को भोग लगाने के लिए बूंदी के लड्डू की भी मांग रही। केला, सेब, अनार समेत अन्य मौसमी फलों की खरीदारी के लिए बाजार में भीड़ दिखाई दी। व्रत के कारण फलों की मांग बढ़ने से सोमवार को सामान्य दिनों की अपेक्षा इनके दाम भी कुछ अधिक रहे। पर्व को लेकर बाजार में दिनभर रौनक बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें