फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: मां के दूध से बढ़ती है बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता

विज्ञापन
विज्ञापन
रेणुसागर। हिंडाल्को रेणुसागर के आदर्श परिवार कल्याण केंद्र बैरपान में विश्व स्तनपान सप्ताह के तहत बृहस्पतिवार को हेल्दी बेबी शो का आयोजन किया गया। एक वर्ष के बच्चों की सेहत की जांच की गई और माताओं को स्तनपान कराने के लिए प्रोत्साहित किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में सभी बच्चों के स्वास्थ्य, वजन, लंबाई की जांच की गई। इस दौरान डाॅ. सविता ने महिलाओं को स्तनपान के महत्व के बारे में समझाया। कहा कि मां का दूध बच्चों के लिए प्राकृतिक अमूल्य उपहार है। प्रसव के बाद निकलने वाला गाढ़ा पीला दूध बच्चों के लिए अमृत के समान है। स्तनपान से बच्चे की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। साथ ही उनके मानसिक एवं शारीरिक विकास में सहायक सिद्ध होता है। इतना ही नहीं मां और बच्चे के बीच गहरा भावनात्मक संबंध बनता है। हेल्दी बेबी शो में एक वर्ष आयु वर्ग के बच्चों ने भाग लिया।
इस दौरान ग्रामीण विकास विभाग के प्रभारी संजीव श्रीवास्तव ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को बच्चों के स्वास्थ्य, स्वच्छता व टीकाकरण के प्रति जागरूक करना है। कार्यक्रम में सुनीता शर्मा, मुन्ना अलेक्जेंडर, अजय यादव, देव मुरार, ललिता देवी आदि उपस्थित थीं। संचालन राजनाथ यादव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें