फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने नाबालिग बेटी का कर दिया अधेड़ से सौदा, शादी के बहाने हरियाणा ले जाकर दुष्कर्म

Sun, 03 Apr 2022 01:21 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र

सार

 ओबरा थाना क्षेत्र की एक महिला ने अपनी 14 वर्ष की बेटी का 45 वर्ष के व्यक्ति से सौदा कर दिया। इसके बाद मासूम को शादी के बहाने हरियाणा ले जाया गया। आरोप है कि वहां उसके साथ अधेड़ ने मारपीट कर कई बार दुष्कर्म किया। 
विज्ञापन
महिला ने नाबालिग बेटी का कर दिया अधेड़ से सौदा - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनभद्र जिले के ओबरा थाना क्षेत्र की एक महिला ने अपनी नाबालिग बेटी का हरियाणा के अधेड़ व्यक्ति से सौदा कर दिया। अधेड़ पर आरोप है कि उसने मासूम के साथ मारपीट कर कई बार दुष्कर्म किया। इस मामले में शनिवार को पुलिस ने पीड़िता की दादी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर दोनों के खिलाफ दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया।

विज्ञापन


 कुछ माह पूर्व ओबरा थाना क्षेत्र की एक महिला ने अपनी 14 वर्ष की बेटी का 45 वर्ष के व्यक्ति से सौदा कर दिया। इसके बाद मासूम को शादी के बहाने हरियाणा ले जाया गया। आरोप है कि वहां उसके साथ अधेड़ ने मारपीट कर कई बार दुष्कर्म किया। पीड़िता को लगभग दो माह तक घर में बंधक बनाकर रखा।

पीड़िता का वीडियो हुआ वायरल

मौका मिलने पर पिछले माह किसी तरह पीड़िता वहां से भाग निकली। इसके बाद पुलिस को तहरीर देने के साथ ही दादी के साथ जाकर एसपी से भी कार्रवाई की गुहार लगाई। इसको लेकर पीड़िता का एक वीडियो भी शनिवार को दोपहर बाद वायरल हुआ। बाल संरक्षण विभाग की तरफ से मामले का संज्ञान लेते हुए जहां पुलिस से कार्रवाई की जानकारी मांगी गई है।

विज्ञापन

पुलिस की तरफ से अपहरण, दुष्कर्म की धाराओं और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। ओबरा थानाध्यक्ष अभय सिंह का कहना है कि दो लोगों के खिलाफ दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें