दी आर्यन्स एकेडमी संतनगर राबर्टसगंज में शनिवार को मदर्स डे मनाया गया। इसमें बच्चों ने मां शब्द की शानदार मानव शृंखला तैयार कर सभी को अचंभित कर दिया। विद्यालय परिसर में गोष्ठी कर मां की महत्ता पर प्रकाश डाला गया। कहा गया कि मां का स्थान सभी देवताओं से भी ऊपर है।
विद्यालय के प्रबंधक विनोद जालान ने कहा कि जननी ही है, जिसने हम सबको इस संसार में लाकर हम पर बड़ा उपकार किया है। मां शब्द की व्याख्या करना कठिन है। मां बच्चों की प्रथम शिक्षिका होती है जहां बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है। विद्यालय की प्रधानाचार्य चित्रा जालान ने कहा कि मां ममता का अनमोल खजाना है, जो हर संतान पर कुर्बान है। मां वह हस्ती है जिसके कदमों के नीचे जन्नत है। मां अपने बच्चों का भविष्य बनाने के लिये अपने जीवन की परवाह किये बिना अपने कर्तव्यों का निर्वाह करती है। इस मौके पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने मां के लिये समर्पित गीत कविताओें औरन नाटक का मंचन किया। रीतू पटेल, उत्सव कुमार, अजय यादव, विशाल केडिया आदि बच्चों ने विभिन्न नाटक, गीत प्रस्तुत किए। विद्यालय परिसर में सभी बच्चों की मां को विशेषतौर पर आमांत्रित किया गया और उन्हें पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर सुषमा पांडेय, सुकीर्ति शर्मा, रीतू चतुर्वेदी, नेहा, सुमन जायसवाल, स्वाती सिन्हा, हिमांशु श्रीवास्तव, उमाकांत दूबे, जय प्रकाश, चन्द्र मोहन, बृजेश पांडेय, वीरेन्द कुमार राव, विद्यालय के वाइस चेयरमेन विमल जालान आदि मौजूद रहे।