लोढ़ी स्थित आयुष चिकित्सालय में कोविड से बचाव का टीकाकरण का पंजीयन कराती महिलाएं।संवाद
- फोटो : SONBHADRA
एनसीएल की सात परियोजना सहित मुख्यालय में दो दिनी मुफ्त कोविड वैक्सीनेशन कैंप का शुभारंभ सोमवार को हुआ। कर्मचारियों, उनके परिवार और संविदा कर्मियों के शत प्रतिशत टीकाकरण को लक्षित कर यह उत्सव मनाया जा रहा है।
निदेशक (तकनीकी/संचालन) डॉ. अनिंद्य सिन्हा ने ककरी और बीना, निदेशक (वित्त एवं कार्मिक) आरएन दुबे ने जयंत, दुद्धीचुआ और खड़िया, निदेशक (तकनीकी/ परियोजना एवं योजना) एसएस सिन्हा ने निगाही व अमलोरी क्षेत्र में वैक्सीनेशन कैंप का उद्घाटन किया। सोमवार की शाम छह बजे तक सभी टीकाकरण केंद्रों पर लगभग 2000 टीके लगाए गए।
15 सौ लोगों को आज लगेगी वैक्सीन
ओबरा। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाये जाने वाले वृहद वैक्सीनेशन ड्राइव के अंतर्गत ओबरा परियोजना चिकित्सालय में मंगलवार को 1500 व्यक्तियों का टीकाकरण किये जाने का लक्ष्य है। इसकी जानकारी परियोजना के नोडल अधिकारी व अधिशासी अभियंता इं.अदालत वर्मा ने दी। बताया कि समस्त निगमीय कार्मिक व परिजन, संविदाकार, संविदा श्रमिक तथा उनके परिजन जो अभी तक टीकाकरण नहीं करा सके हैं, वह मंगलवार की सुबह परियोजना चिकित्सालय में उपस्थित होकर टीकाकरण करा लें।