फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: दस हजार से अधिक जांची गई उत्तर पुस्तिकाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से संचालित हाईस्कूल और इंटर के बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन रविवार को भी जारी रहा, जहां कुल 10086 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हुआ। दूसरे दिन कुल 332 परीक्षक और उप प्रधान परीक्षक उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन से अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

जिले में यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं के उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन दो केंद्राें पर चल रहा है। हाईस्कूल के लिए राजकीय बालिका इंटर काॅलेज तो वहीं इंटर के लिए आरएसएम इंटर काॅलेज को मूल्यांकन केंद्र बनाया गया है। हाईस्कूल की कुल 81638 और इंटर की 56636 आवंटित उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन ने दूसरे दिन तेजी पकड़ा। पहले दिन हाईस्कूल के लिए आवंटित 550 परीक्षकों में से 116 अनुपस्थित रहे, जबकि 334 परीक्षकों ने हाईस्कूल की 1040 उत्तर पुस्तिकाओं को जांचा। 207 परीक्षकों और 21 उप प्रधान परीक्षक ने मिलकर इंटर की 750 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया। वहीं दूसरे दिन रविवार को दस हजार 86 काॅपियां जांची गईं। हाईस्कूल में आवंटित 550 परीक्षकों में से 226 अनुपस्थित रहे। यहां आवंटित 56 उपप्रधान परीक्षकों में से 11 गायब रहे। दूसरे दिन हाईस्कूल की 3881 उत्तर पुस्तिकाएं जांची गईं। वहीं दो दिन में हाईस्कूल की 4921 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्याकंन हुआ। दूसरे दिन इंटर में आवंटित 264 परीक्षकों में से 106 अनुपस्थित रहे। सभी आवंटित 30 उप प्रधान परीक्षक मूल्यांकन में शामिल रहे। दूसरे दिन इंटर की 6205 उत्तर पुस्तिकाएं जांची गईं। वहीं दो दिन में इंटर की 6955 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्याकंन हुआ। वहीं दूसरे दिन हाईस्कूल और इंटर में आवंटित कुल 900 परीक्षक और उप प्रधान परीक्षकों में से 332 अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें