फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक लाख से अधिक ने किया जलाभिषेक

Tue, 16 Aug 2016 11:14 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ सोनभद्र
विज्ञापन
सावन के अंतिम सोमवार को पूजन-अर्चन करते लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सावन माह के अंतिम सोमवार को एक लाख से अधिक कांवरियों ने शिवद्वार स्थित उमा-माहेश्वर की प्रतिमा पर जलाभिषेक किया। हर-हर महादेव के जयकारे से वातावरण भक्तिमय हो गया था। इसके अलावा जिले भर में सभी देवालयों पंचमुखी, कंडाकोट, बरैला, गौरीशंकर, गोठानी आदि जगहों पर भारी संख्या में भक्तों ने जलाभिषेक किया।
विज्ञापन


रविवार की अर्धरात्रि के बाद शिवद्वार में पुजारियों ने विधि-विधान से उमा-माहेश्वर की प्रतिमा का पूजन-अर्चन करने के बाद मंदिर का पट खुला। इसके बाद कतारबद्ध होकर सर्वप्रथम डाक बम ने जलाभिषेक किया। रात एक बजे के बाद कांवरियों ने भी जलाभिषेक किया। बर्ट्सगंज नगर में स्थित वीरेश्वर महादेव मंदिर, शोभनाथ, रौप गांव में पहाड़ी पर स्थित पंचमुखी महादेव मंदिर बैरला में भोले शंकर मंदिर, गौरी शंकर गांव में शिव मंदिर समेत अन्य शिवालयों मेें दर्शन पूजन हुए । यहां सुरक्षा व्यवस्था के प्रबंध किए गए थे।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें