फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: सौ से ज्यादा जोड़ों का होगा सामूहिक विवाह

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। समाज कल्याण विभाग की ओर से चोपन के रेलवे मैदान में 12 दिसंबर को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया है। इसके लिए 100 से ज्यादा जोड़ों ने अभी तक पंजीकरण कराया है। आवेदकों का सत्यापन कराया जा रहा है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 12 दिसंबर को चोपन स्थित रेलवे मैदान में सामूहिक विवाह का आयोजन होगा। प्रत्येक जोड़े पर एक लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इसमें कन्या के बैंक खाते में 60 हजार रुपये भेजे जाएंगे। इसके अतिरिक्त 25 हजार के उपहार दिए जाएंगे।
जिला समाज कल्याण अधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह भदौरिया ने बताया कि इच्छुक व्यक्ति अपनी कन्या के विवाह के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। विवाह की तिथि तक कन्या की आयु 18 वर्ष और वर की आयु 21 वर्ष होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि अभी तक 100 से अधिक जोड़ों ने पंजीकरण कराया है, जिनका सत्यापन कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें