फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: साै से ज्यादा गांवों में 32 घंटे से बिजली गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
वैनी (सोनभद्र)। नगवां विकास खंड क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति ठप होने से आमजन की दिनचर्या पूरी तरह से चरमरा गई है। दुबेपुर विद्युत उपकेंद्र से जुड़े वैनी, खलियारी, माची, नगांव फीडर से जुड़े लगभग 100 गांवों में बीते 32 घंटे से बिजली पूरी तरह गुल है। इससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में जेई अरविंद कुमार का कहना था कि बारिश के कारण कई जगह फाल्ट आया है। उसे ढूंढकर मरम्मत कराई जा रहा है। जल्द ही आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन


बिजली की आपूर्ति बंद होने से पीने के पानी की सबसे बड़ी समस्या सामने आई है। वहीं, गर्मी और उमस के चलते बच्चों और बुजुर्गों की स्थिति बेहद खराब हो चुकी है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार बिजली विभाग के कर्मचारियों और अधिकारियों से संपर्क की कोशिश की गई, लेकिन सभी के मोबाइल बंद या व्यस्त मिले। बताया जा रहा है कि कुछ स्थानों पर पोल के इंसुलेटर खराब हो गए हैं, जिन्हें बदला जा रहा है, लेकिन ग्रामीणों का गुस्सा इस बात को लेकर है कि आखिर 32 घंटे में भी मामूली खराबी को क्यों नहीं दुरुस्त किया जा सका। ग्रामीण गोपाल, जीतेंद्र और श्यामसुंदर ने बताया कि पिछले एक महीने से बिजली की यही स्थिति बनी हुई है। सप्ताह में कई बार बिजली एक से दो दिन तक गायब रहती है, लेकिन न तो विभाग सुध ले रहा है और न ही जनप्रतिनिधियों का ध्यान इस ओर जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें