जम्मूतवी से संभलपुर जा रही मूरी एक्सप्रेस का ब्रेक मंगलवार की सुबह जाम हो गया। इससे ट्रेन से धुआं निकलने लगा। यह संयोग था कि ब्रेक तब जाम हुआ, जब ट्रेन खैराही रेलवे स्टेशन पर सुबह सात खड़ी हुई वरना बड़ा हादसा हो सकता था। मरम्मत के बाद ट्रेन एक घंटे बाद आठ बजे गंतव्य को रवाना हुई।
जम्मूतवी से संभलपुर को जाने वाली 18102 मूरी एक्सप्रेस खैराही रेलवे स्टेशन पर सुबह करीब सात बजे पहुंची। इस दौरान उसके बोगी नंबर एस फोर का ब्रेक जाम हो गया। इससे उसमें से धुंआ निकलने लगा। लोगों ने ट्रेन के गार्ड और स्टेशन अधीक्षक को इसकी जानकारी दी। इस पर तत्काल रेलवे के मैकेनिकल विभाग कर्मी जाम ब्रेक को सही करने में जुट गये। एक घंटे में उसे ठीक कर ट्रेन को रवाना किया गया। इस दौरान यात्री परेशान रहे। चोपन ः उधर खैराही रेलवे स्टेशन के अधीक्षक एएन तिवारी का कहना है कि मंगलवार को सुबह करीब सात बजे आई मूरी एक्सप्रेस के बोगी नंबर एस फोर का ब्रेक सू जाम हो गया था। उसे करीब 15 मिनट में ही दुुरूस्त कराकर रवाना कर दिया गया।