फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: रमजान माह का दिखा चांद, रोजा शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
रमजान शरीफ का मुबारक महीना सोमवार को चांद दिखने के साथ ही शुरू हो गया। रमज़ान का चांद इस साल 29 तारीख को ही नजर आ गया। चांद का दीदार होते ही सेहरी व इफ्तार के सामानों की खरीद-फरोख्त के लिए उमड़ी भीड़ से बाजारों की रौनक बढ़ गई।
विज्ञापन

दारुल उलूम कादरिया नूरिया अरबी महाविद्यालय बघाडू के संस्थापक हजरत नसीरे मिल्लत ने बताया कि जब रमजान के महीने की पहली रात आती है तो जन्नत के रास्ते खोल दिए जाते हैं, जो इस मुबारक माह की आखिरी रात तक खुले ही रहते हैं। इस माह की किसी भी रात में नमाज अदा करने वाले शख्स को हर नमाज के बदले 700 नेकियां अता फ़रमाया जाता है। यह अजमत वाला महीना है, जिसकी एक रात हजार रातों से अफजल है। यह सब्र का महीना है और सब्र का बदला जन्नत है। रमज़ान शरीफ के मुबारक महीने में अदा की जाने वाली तरावीह की विशेष नमाज सोमवार की रात से कस्बे सहित ग्रामीण अंचलों की मस्जिदों में शुरू हो गई। स्थानीय जामा मस्जिद में तरावीह की नमाज हाफिज अब्दुल रज्जाक ने कराई जा रही है। इसके अलावा निमियाडीह, महुली, दीघुल, खजूरी, बघाडू, टेढ़ा आदि गांवों में भी की रात से तरावीह की नमाज अकीदतमंदों व रोजेदारों ने पढ़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें