फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों के नामांकन की होगी माॅनीटरिंग

Tue, 10 Apr 2018 10:57 PM IST
sonbhadra
विज्ञापन
स्कूल भवन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
परिषदीय स्कूलों में बच्चों के दाखिले का ब्यौरा ऑनलाइन होगा। शिक्षा विभाग ने सभी शिक्षकों को वेबसाइट नंबर उपलब्ध करा दिए हैं। प्रधानाध्यापक स्कूलों में दाखिला लेने वाले बच्चों का संपूर्ण विवरण प्रतिदिन वेबसाइट पर लोड करेंगे। जिले से लेकर शासन स्तर के अधिकारी मानिटरिंग करेंगे।        
विज्ञापन


राबर्ट्सगंज, घोरावल और दुद्धी तहसील क्षेत्र में 1810 प्राथमिक विद्यालय व 654 उच्च प्राथमिक विद्यालय हैं। सितंबर 2017 तक प्राथमिक में 178567 एवं जूनियर हाईस्कूल में 67109 बच्चे अध्ययनरत थे। एक अप्रैल 2018 से नये शिक्षा सत्र की शुरुआत होने के साथ बच्चों के दाखिले का भी क्रम शुरू हो गया है। योगी सरकार ने शत प्रतिशत बच्चों का दाखिला दिलाने के लिए शिक्षा विभाग को जागरूकता अभियान चलाने का निर्देश दिया है।

इसके तहत शिक्षक अपने-अपने क्षेत्र में भ्रमण करते हुए अभिभावकों को बच्चों को शिक्षा दिलाने के लिए जागरूक कर भी रहे हैं। सरकार ने स्कूलों में बच्चों की फर्जी उपस्थिति रोकने के लिए प्रतिदिन स्कूल में कितने बच्चों ने दाखिला लिया, इसका पूरा विवरण ऑनलाइन लोड करने का निर्देश दिया है। बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. गोरखनाथ पटेल ने कहा कि समस्त प्रधानाध्यापकों को उनके यहां कितने बच्चों ने दाखिला लिया, इसकी जानकारी विभागीय वेबसाइट पर लोड करने के लिए निर्देशित कर दिया गया है।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार की तरफ से शासन स्तर से बच्चों के दाखिले के बारे मेें मॉनिटरिंग की जा रही है। बच्चों के विवरण ऑनलाइन लोड न करने वाले शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।       
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें