वित्तीय अनियमितता को लेकर शासन स्तर पर की शिकायत पर सोनभद्र के क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड कार्यालय में तैनात मानिटरिंग असिस्टेंट रंजीत कुमार को निलंबित कर दिया गया है। रंजीत को बोर्ड के लखनऊ मुख्यालय से संबद्ध किया गया है।
शासन बोर्ड के वाराणसी के क्षेत्रीय अधिकारी कालिका सिंह को जांच अधिकारी नामित यथाशीघ्र जांच रिपोर्ट सौंपने को कहा है। कर्मचारी के निलंबन की पुष्टि सोनभद्र के क्षेत्रीय अधिकारी राधेश्याम ने भी की। सूत्रों का कहना है कि मेडिकल इकाई के बारे में रिपोर्ट लगाने को लेकर शासन स्तर पर किसी ने वित्तीय अनियमितता की शिकायत की थी।
इस शिकायत को गंभीरता से लेते हुए शासन ने आरोपी कर्मचारी रंजीत को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर बोर्ड मुख्यालय से संबद्ध कर दिया है। इसकी पुष्टि क्षेत्रीय अधिकारी राधेश्याम ने भी की । बताया कि रंजीत को निलंबित कर बोर्ड मुख्यालय से संबद्ध किए जाने की सूचना उन्हें मिली है। विस्तृत जानकारी सोमवार को कार्यालय खुलने पर ही दी जा सकेगी।