फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 हजार खातों में ट्रांसफर की जा चुकी है धनराशि

विज्ञापन
विज्ञापन
रेणुकूट। कोरोना जैसे जानलेवा वायरस से बचने के लिए सरकार ने लॉकडाउन की अवधि तीन मई तक के लिए बढ़ा दिया है। ऐसे में स्वास्थ्य कर्मी, सफाई कर्मी एवं पुलिस के जवानों के अलावा बैंक कर्मी भी अपने जान की परवाह किए बिना लोगों की सेवा कर रहे हैं। रेणुकूट परिक्षेत्र में स्थित करीब एक दर्जन बैंकों में कार्यरत कर्मचारी सोशल डिस्टेंसिंग और सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
विज्ञापन

लॉकडाउन के दौरान सरकार की तरफ से संचालित तमाम राहत योजनाओं से ग्राहकों के खाते में रुपये भेजे जा रहे हैं। जिसे निकालने के लिए लोग बैंक की शाखाओं में जा रहे हैं। लेकिन मुस्तैद कर्मचारी शाखा में प्रवेश करने वाले हर व्यक्ति के हाथों को सैनिटाइज करा रहे हैं। पंजाब नेशनल बैंक के स्थानीय शाखा प्रबंधक सर्वेश सिंह का कहना है कि देश के सामने यह संकट की घड़ी है। ऐसे में जनता की सेवा देने वालों की भूमिका बढ़ जाती है।
पंजाब नेशनल बैंक के कर्मचारियों ने पीएम केयर फंड में एक-एक दिन का वेतन देकर कोरोना वायरस की लड़ाई में योगदान दिया। उन्होंने बताया कि श्रम विभाग में पंजीकृत सोनभद्र और भदोही जिले के 19623 श्रमिकों की सूची प्राप्त हुई है। जिसमें मुख्यमंत्री द्वारा संचालित आपदा राहत सहायता योजना के अंतर्गत प्रत्येक के खाते में एक-एक हजार रुपये भेजी जानी है। श्रमिक हितों को ध्यान में रखते हुए अब तक पंद्रह हजार खातों में धनराशि ट्रांसफर की जा चुकी है। इससे पहले प्रधानमंत्री द्वारा घोषित प्रत्येक महिला के जनधन खाते में पांच सौ रुपये ट्रांसफर किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें