फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा ने मोहन को चुनाव मैदान में उताराब

Tue, 28 Jun 2016 10:38 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र
विज्ञापन
घोरावल में कार्यकर्ता सम्मेलन में प्रत्याशी मोहन कुशवाहा का घोषणा करते राज्य सभा सांसद मुनकाद अली।
विज्ञापन
 कस्बे में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में मंगलवार को मुख्य अतिथि राज्य सभा सांसद मुनकाद अली ने वर्ष 2017 में होने वाले विधान सभा चुनाव में घोरावल से मोहन कुशवाहा को प्रत्याशी बनाए जाने की घोषणा की। वक्ताओं ने कहा कि भाजपा मुसलमानों को दुश्मन, कांग्रेस और सपा वोट बैंक समझती है।
विज्ञापन



सम्मेलन को संबोधित करते हुए सांसद मुनकाद अली ने कहा कि बसपा सभी जाति और धर्म के लोगों को लेकर चलती है। बसपा शासन काल मेें अपराधी सलाखों के पीछे रहते थे, लेकिन वर्तमान की सपा सरकार में अपराधी खुलेआम घूम रहे है। उन्होंने कहा कि बसपा मुसलमानों की हितैषी है। प्रदेश में बिजली की स्थिति बदतर हो गई है। विशिष्ट अतिथि पूर्व मंत्री आरके चौधरी ने कहा कि गरीबों को न्याय दिलाने के लिए दलितों के हाथों में सत्ता जरूरी है।

कहा वर्ष 2017 में सूबे में पूर्ण बहुमत से बसपा की सरकार बनेगी। ओबरा विधायक सुनील यादव, मिर्जापुर मंडल कोआडिनेटर शिव अजोर पाल, गुड्डू, बीसागर, दुद्धी प्रत्याशी सत्य प्रकाश, मड़िहान प्रत्याशी राम लोटन पटेल ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की कार्य प्रणाली से जनता त्रस्त हो चुकी है। आगामी विस चुनाव में जनता सपा और भाजपा को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए तैयार है। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष पन्नालाल ने किया। कार्यक्रम में अविनाश शुक्ला, राजा सिंह, रमेश पटेल, भगवान दास भारती, प्रवीण सिंह, धीरज सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें