फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मॉक ड्रिल : तीन फ्यूल टैंकों में लगी आग, दौड़े फायर ब्रिगेड कर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
अनपरा तापीय परियोजनाओं में आग से बचाव के लिए मंगलवार को अग्निशमन दल ने मॉक ड्रिल की। विभिन्न परियोजनाओं के अग्निशमन दल के संयुक्त अभ्यास में आग बुझाने और बचाव उपकरणों के उपयोग का परीक्षण किया गया।
विज्ञापन


मंगलवार की सुबह अनपरा तापीय परियोजना के द ताप विद्युत गृह से सीआईएसएफ दमकल कंट्राेल रूम को सूचना मिली कि विद्युत गृह के तीन फ्यूल ऑयल टैंकों में आग लग गई है। सूचना पर परियोजना की दो दमकल टीमों, हिंडाल्को रेणुसागर पावर डिविजन और एमईआईएल समूह के अनपरा एनर्जी लिमिटेड की दमकल की टीमें एंबुलेंस के साथ मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में लग गईं।
रेस्क्यू टीम ने घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया। इस दौरान आग लगने के बाद विभिन्न परिस्थितियों का सामना कर उसका समाधान करना, रिस्पांस टाइम को कम करना, आग को रोकने के लिए जनसहयोग एवं अन्य प्रभावी उपायों की मॉक ड्रिल की गई।
विज्ञापन

इस दौरान अंपायरिंग अधिकारी महाप्रबंधक द ताप विद्युत गृह इं. विजय बहादुर, महाप्रबंधक प्रशासन इं. निखिल चतुर्वेदी, सीआईएसएफ अनपरा इकाई प्रभारी जोगराज, डिप्टी कमांडेंट आरके शर्मा, हिंडाल्को रेणुसागर पावर डिविजन के दमकल प्रभारी केसी ब्यूरा, एमईआईएल समूह के अनपरा एनर्जी लिमिटेड दमकल प्रभारी सुनील भारद्वाज, अनपरा थाना प्रभारी शिव प्रताप वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें