फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनबढ़ों ने अस्पताल में की मारपीट

Thu, 09 Feb 2017 10:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के उरमौरा में स्थित लाइफ केयर हास्पिटल एंड ट्रामा सेंटर में बुधवार की देर रात मनबढ़ों ने जमकर हंगामा किया। इस दौरान विरोध करने पर दो कर्मचारियों को मारपीट कर घायल कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंच गई। लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपी स्कार्पियो में सवार होकर फरार हो गए। घटना की लिखित सूचना मिलने के बाद पुलिस आरोपियों की खोजबीन करने में जुट गई हैै।
विज्ञापन

राबर्ट्सगंज के इमरती कालोनी निवासी रेखा प्रजापति की उरमौरा में लाइफ केयर हास्पिटल एंड ट्रामा सेंटर है। बुधवार की रात करीब दो बजे स्कार्पियो से दो युवक अस्पताल पर पहुंच कर गेट खटखटाने लगे। कर्मचारियों ने मरीज जानकर दरवाजा खोल दिया। पुलिस के मुताबिक दरवाजा खोलकर राबर्ट्सगंज  कोतवाली क्षेत्र के तिरनाही गांव निवासी सुरेश मौर्य (20) तिलौली निवासी शेखर मिश्रा (22) बाहर निकले तो गेट खुलवाने वालों ने उन्हें पीटना शुरू कर दिया। शोर-शराबा सुनकर अस्पताल में भर्ती रोगियों के तीमारदारों ने बीच-बचाव किया। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस भी पहुंच गई, लेकिन फोर्स के पहुंचने से पहले पिटाई करने वाले कर्मचारियों को जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। घायल कर्मचारियों ने गुरुवार को कोतवाली जाकर दो लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को चिन्हित कर लिया गया हैै। जल्द ही दोनों को पकड़ कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। वहीं डॉ. रेखा प्रजापति का कहना है कि कर्मचारियों को पिटाई करने वाले व्यक्तियों को वह नही जानती।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें